✅ #जनविश्वास_अभियान के तहत कलेक्टर एवं एसपी ने किया क्षेत्र भ्रमण, छात्रावास में विद्यार्थियों से किया संवाद
✅ विद्यार्थियों को तकनीक के माध्यम से रोचक एवं बेहतर शिक्षा देने पर दिया जोर, छात्रावास में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने शुक्रवार को पीपलपानी- धारबेलथड़ में आयोजित शिविर में सहभगिता करने के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण की शुरुआत देड़तलाई स्थित पुलिस सहायता केंद्र के निरीक्षण से हुई। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात बुरहानपुर-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित देड़तलाई बॉर्डर का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी।
इसी क्रम में अधिकारियों ने रायतलाई स्थित शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक गतिविधियों एवं छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को अधिक रोचक बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया। वहीं एसपी श्री आशुतोष बागरी ने विद्यार्थियों को तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए पढ़ाई करने के गुर सिखाए एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुमार ने खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबॉल एवं क्रिकेट सहित अन्य खेलों की समुचित व्यवस्था करने, खेल मैदान विकसित करने तथा आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने छात्रावास में पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास भवन में आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य कराने तथा भवन की जांच पीआईयू के माध्यम से करवाकर आवश्यक मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। भ्रमण के अंत में कलेक्टर श्री विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने मोहम्मदपुरा औद्योगिक क्लस्टर का भी जायजा लिया। उन्होंने क्लस्टर की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किये। भ्रमण के दौरान एसडीएम नेपानगर, जिला पंचायत एडिशनल सीईओ श्री बलवंत नलवाई, जनपद सीईओ सुश्री बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of MSME, Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #बुरहानपुर #burhanpur #JansamparkMP #सेवा_संकल्प_अभियान #SwamitvaYojana #MadhyaPradesh #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम