थाना नादौन पुलिस की टीम द्वारा तरेटी गांव में गश्त के दौरान हाई स्कूल तरेटी के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे पांच व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तथा प्रारंभिक रूप से सभी व्यक्ति नशे की अवस्था में प्रतीत हुए। मौके पर खड़ी गाड़ी की तलाशी लेने पर दो पारदर्शी पन्नियों में भूरे सफेद रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जिसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर तोलने पर कुल मात्रा 1.40 ग्राम चिट्टा पाई गई।