कोंडागांव: ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण चौबे पहुंचे कोंडागांव, बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण चौबे 21 मई की शाम कोंडागांव पहुंचे। उनके साथ AIFF कोषाध्यक्ष अजय कीपा भी नजर आए। पहली बार बस्तर संभाग के कोंडागांव पहुंचे कल्याण चौबे का स्थानीय फुटबॉल संघ के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जिले में चल रही फुटबॉल एक्टिविटीज के संबंध में सकारात्मक चर्चा की गई।