कोंडागांव: ग्राम बाखरा में पारंपरिक वार्षिक मेले का हुआ आयोजन, सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में देवी देवताओं ने किया मेले का विग्रह
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बाखरा में मंगलवार को पारंपरिक वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के पांच गांव के देवी देवता भी मेले में शामिल हुए। जिनका विधि विधान के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। वही सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में देवी देवताओं ने मेले का विग्रह करते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जो की मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा।