कोंडागांव: सुकूरपाल में महिला की फांसी लगाने के मामले में मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच
कोंडागांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुरपाल में कल शाम 26 वर्षीय सुकुरपाल निवासी श्रीमती काजल पांडे पति तुषारकांत पांडे की फांसी लगाने की खबर सामने आई थी। वहीं मृतका के मायके पक्ष वाले नागपुर से आज कोंडागांव पहुंचे जहां उनके द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी बेटी काजल पांडे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या हुई है। मामले की जांच जारी है।