कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने कार सर्विसिंग की दुकान वृहद ग्राम भड़चक के पास से अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मानिकपुर पुलिस ने कार सर्विसिंग की दुकान पर वृहद ग्राम भड़चक के पास से 103.09 किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त मनोज यादव निवासी ग्राम बजहा भीट थाना मानिकपुर को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।