समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1858,
दिनांक:- 10/11/2026,
==================
आज दिनांक 10.11.2026 को सहायक समाहर्ता, पूर्णिया (भा0प्र0से0) एवं अनुमंडल पदाधिकारी, धमदाहा के संयुक्त नेतृत्व में नगर पंचायत धमदाहा अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या-11 स्थित अंचल कार्यालय के समीप घाट, वार्ड संख्या-17 स्थित महादेव स्थान घाट एवं वार्ड संख्या-05 स्थित घाट का जायजा लिया गया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं छठ व्रतियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धमदाहा एवं सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (APSWMO), धमदाहा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026