Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
pcnews.com
जेडीयू उपाध्यक्ष पूर्णिया कुणाल कुमार चौधरी ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं..... #GovardhanPuja #KunalKumarChoudhary #JDU #Purnea #PurniaCentralNews #गोवर्धन_पूजा #पूर्णिया
Purnia East, Purnia
| Nov 10, 2026
#govardhanpuja
#kunalkumarchoudhary
#jdu
#purnea
#purniacentralnews
#गोवर्धन_पूजा
#पूर्णिया
MORE NEWS
पूर्णिया में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर विभा कुमारी ने नगर निगम की टीम के साथ कई प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण, गहरे पानी और तेज बहाव वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। #Purnea #PurneaNews #ChhathPuja2026 #VibhaKumari #ChhathGhat #PurneaMunicipalCorporation #BiharNews #ChhathMahaparv #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Nov 10, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1858, दिनांक:- 10/11/2026, ================== आज दिनांक 10.11.2026 को सहायक समाहर्ता, पूर्णिया (भा0प्र0से0) एवं अनुमंडल पदाधिकारी, धमदाहा के संयुक्त नेतृत्व में नगर पंचायत धमदाहा अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या-11 स्थित अंचल कार्यालय के समीप घाट, वार्ड संख्या-17 स्थित महादेव स्थान घाट एवं वार्ड संख्या-05 स्थित घाट का जायजा लिया गया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं छठ व्रतियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धमदाहा एवं सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (APSWMO), धमदाहा उपस्थित रहे। इस अवसर पर छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1855, दिनांक:- 10/11/2026, ================== *धमदाहा के दमैली पंचायत किशनटोली में अग्निकांड पीड़ितों को त्वरित राहत: 4 प्रभावित परिवारों के बीच कुल 48,000 रुपये की सहायता राशि का वितरण* जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निदेश के आलोक में, जिले के दमैली पंचायत अंतर्गत किशनटोली में हुए अग्निकांड से प्रभावित 4 परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से त्वरित सहायता प्रदान की गई है। आपदा की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत एवं संबल प्रदान करने के उद्देश्य से, प्रशासन द्वारा प्रत्येक प्रभावित परिवार को विभागीय मान दर के आ अनुसार वस्त्र, बर्तन और नकद अनुदान मद के तहत 12,000 रुपये (बारह हजार रुपये) की सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया गया है। इस प्रकार, अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सभी 4 पीड़ित लाभुकों के बीच कुल 48,000 रुपये (अड़तालीस हजार रुपये) का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। विदित हो कि अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी को तत्काल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया था। गृह क्षति की राशि भी अभिलेख स्वीकृति कराकर 24 घंटे के अंदर देने का निदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की आकस्मिक आपदा की स्थिति में आम जनमानस के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने और उन्हें समय पर सभी आवश्यक सरकारी योजनाओं एवं अनुदान का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1856, दिनांक:- 10/11/2026, ================== मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: बायसी में वाहन जांच के दौरान 34.320 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नशामुक्त बिहार अभियान के तृतीय चरण 'पर्व एवं परिवार' के तहत दिनांक 10.11.2026 को मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा बायसी थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान डगरूआ की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। चालक भागने लगा, जिसे टीम द्वारा पीछा कर भौरा पुल के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। विधिवत तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने, पेट्रोल टंकी के नीचे एवं डिक्की से कुल 34.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या–BR11AU-1765) सहित चालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विधिवत जब्ती सूची तैयार कर अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा दिनांक:-10.11.2026 को0डी0बी0टी0 लाईव कार्यक्रम के तहत कुल-3,08,955 पेंशनधारियों को माह अक्टूबर, 2026 का ₹ 33,98,50,500 (तैंतीस करोड़ अट्ठानवे लाख पचास हजार पांच सौ) रुपये का पेंशन भुगतान किया गया है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति: 1854, दिनांक 10/11/2026, =================== माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा *दिनांक:-10.11.2026 को0डी0बी0टी0 लाईव कार्यक्रम के तहत कुल-3,08,955 पेंशनधारियों को माह अक्टूबर, 2026 का ₹ 33,98,50,500 (तैंतीस करोड़ अट्ठानवे लाख पचास हजार पांच सौ) रुपये का पेंशन भुगतान किया गया है।* यह कार्यक्रम ऑनलाईन बेवकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्णिया से *श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, श्री राजीव कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री जयचंद्र यादव, अपर समाहर्ता- सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अमरेंद्र कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, श्री अमरेश कुमार सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारिगण* बैठक में उपस्थित थे। सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल-06 योजनाओं के पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 लाइव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णिया जिला अंतर्गत भी पेंशन राशि अंतरण किया गया। जिसकी विवरणी क्रमशः:- ऽ *मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-1,51,202 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-16,63,22,200 (सोलह करोड़ तिरसठ लाख बाइस हजार दो सौ)* रूपये का भुगतान किया गया। ऽ *इन्द्रिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-76,358 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-8,39,93,800 (आठ करोड़ उंचालीस लाख तिरानवे हजार आठ सौ)* रूपये का भुगतान किया गया। ऽ *लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-28,661 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-3,15,27,100 (तीन करोड़ पंद्रह लाख सत्ताईस हजार एक सौ)* रूपये का भुगतान किया गया। *ऽ इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-22,483 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-2,47,31,300 (दो करोड़ सैंतालीस लाख एकतीस हजार तीन सौ)* रूपये का भुगतान किया गया। *ऽ इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-1,326 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-14,58,600 (चौदह लाख अट्ठावन हजार छः सौ)* रूपये का भुगतान किया गया। *ऽ बिहार निःशक्तता पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-28,925 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-3,18,17,500 (तीन करोड़ अठारह लाख सत्रह हजार पांच सौ)* रूपये का भुगतान किया गया।
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। छठ में सभी अपनों के स्वागत के लिए है तैयार पूर्णिया जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार घर आकर मनाएँ छठ इस बार। जिला प्रशासन पूर्णिया Samrat Choudhary #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #purnia samratchoudhary CMSamrat @topfans CM Samrat
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। छठ में सभी अपनों के स्वागत के लिए है तैयार पूर्णिया जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार घर आकर मनाएँ छठ इस बार। जिला प्रशासन पूर्णिया Samrat Choudhary #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #purnia samratchoudhary CMSamrat @topfans CM Samrat
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026