रामगढ़: बीजवा के समीप सड़क हादसे में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने रोड पर किया प्रदर्शन
Ramgarh, Alwar | Sep 9, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के बीजवा के समीप ओडेला-मानकी जॉन मार्ग पर मंगलवार दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने शव को रोड पर रखकर विरोध जताया। आखिर देर रात पुलिस की समझाइश के बाद मामला शान्त हुआ।