चकरनगर: नाबालिक से जबरन शादी के मामले में, डेढ़ वर्ष बाद कोर्ट के आदेश पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
नाबालिक से जबरन शादी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सम्बंधित थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है थाना क्षेत्र के ग्राम ककरैया निवासी वादिनी सत्यवती पत्नी जीवालाल ने आज सोमवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया की उसकी नाबालिक लड़की से जबरन शादी की फिर गर्भपात करवाने का दबाब बनाया,पुलिस ने समूचे मामले में जांच शुरू की