कैराना: कांधला क्षेत्र के एलम में एक व्यक्ति पर हमला कर किया गया घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Kairana, Shamli | Nov 10, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में जोगेंद्र कुमार नामक व्यक्ति पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी और उसके पुत्र ने अभद्रता कर दी, जिसके विरोध करने पर हमला किया। हमले में वह घायल हो गया। बाद में घायल अपने परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल में पहुंचा। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। वहीं, पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।