सफलता की कहानी | विदिशा
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से छात्रा रुचि की उच्च शिक्षा की राह हुई आसान।
पीएम श्री शासकीय कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शमशाबाद की सुश्री रुचि धाकड़ को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत ₹1.20 लाख की राशि प्रदान की गई।
छात्रा रुचि ने कहा कि स्कूटी मिलने से कॉलेज तक आवागमन आसान हुआ है और अब वे अपने शैक्षणिक कार्यों को बिना परेशानी पूरा कर सकेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना #विदिशा #सफलता_की_कहानी #MadhyaPradesh #GirlsEducation
72 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026