विदिशा की सशक्त वाहिनी की बालिकाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत संचालित सशक्त वाहिनी की निःशुल्क कक्षाओं के माध्यम से बालिकाएँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
इन निःशुल्क कक्षाओं के माध्यम से बालिकाओं को अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल रहा है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हो रही है। इसी अवसर पर विदिशा की सशक्त वाहिनी की बालिकाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। #vidisha
476 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026