सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं शुरू
जिले के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, 26 सितंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां
..
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, विचार अभिव्यक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 19 सितंबर से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। यह गतिविधियां 26 सितंबर तक जिले में आयोजित की जाएंगी।
अभियान के प्रथम दिन जिले के सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं, विचारों और भविष्य के भारत की परिकल्पना को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं समृद्ध भारत की कल्पना को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत के भविष्य, युवाओं की भूमिका, शिक्षा, स्वावलंबन, जनभागीदारी, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश के विकास में अपनी भूमिका को समझने का अवसर मिला। विद्यालय स्तर पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी दिनों में भी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा, जनभागीदारी, नवाचार, सुशासन एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। #Vidisha
105 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026