अररिया, 28 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी ने की विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था से संबंधी संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान भू-समाधान पोर्टल, उत्पाद विभाग के कार्यों, थानों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, खनन विभाग से संबंधित कार्यों, नीलाम पत्र वादों तथा चरित्र एवं शस्त्र सत्यापन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा इन विषयों से जुड़े लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने भू-समाधान पोर्टल पर प्राप्त मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों के निष्पादन करने के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने उत्पाद विभाग को नियमित रूप संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने, खनन विभाग को नियमित रूप से खनन कार्य की निगरानी करने, नीलाम पत्र को नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने तथा संबंधित पदाधिकारियों को चरित्र एवं शस्त्र सत्यापन से संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, अपने-अपने विभागों के लंबित मामलों की नियमित निगरानी करने तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, नगर निकायों के सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय से जुड़े। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, अररिया, उप विकास आयुक्त, अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि प्रशाखा, जिला खनन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक तथा संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित थे।
नशे की मार से जीतेगा बिहार,
अररिया ने है ठाना, नशे को है जड़ से मिटाना।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samartchoudhary
#CMSamrat
15 views | Araria, Bihar | Oct 29, 2026