सलेमपुर: महुई गांव के पास अनियंत्रित होकर दो पहिया वाहन पलटा, चालक की मौके पर हुई मौत
सलेमपुर क्षेत्र के महुई गांव के समीप तेज रफ़्तार अनियंत्रित बाइक पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सलेमपुर में पत्तल गिलास का थोक विक्रेता था।