सलेमपुर: रेलवे स्टेशन सलेमपुर पर हुआ गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव, सांसद व विधायक ने दिखाई हरी झंडी
आज से सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव होगा। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को संबोधित किया गया। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा व सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम के द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।