सलेमपुर: पेंसिल बनाकर पैसा कमाने के नाम पर ठगों ने एकलाआम निवासी व्यक्ति से ₹14000 ठगे
भटनी थाना क्षेत्र के एकलाआम के रहने वाले एक व्यक्ति से फेसबुक के जरिए नटराज कंपनी का पेंसिल बनाकर पैसा कमाने का लालच देकर ठगों ने ₹14000 की चपत लगा दी है। बता दें ठगों ने पहले ₹600 का रजिस्ट्रेशन करवाया फिर उसके बाद धीरे-धीरे कर ₹14000 अपने खाते में मंगा लिए, पीड़ित व्यक्ति ने भटनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।