भंडरा: भंडरा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग घरों में दुबकने को मजबूर
जिले में तापमान में लगातार वृद्धि होने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। इसका असर भंडरा प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ देखने को मिल रहा है। रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भंडरा प्रखंड की बस्तियों में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सड़कें लगभग वीरान नजर आती हैं।