दमोह: स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मैनेजर समेत 4 न्यायालय में पेश कर भेजे जेल, युवतियों के 164 बयान के बाद होगी रिहाई
Damoh, Damoh | Jul 10, 2026 दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार मैनेजर समेत चार आरोपियों को शुक्रवार शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गुरुवार को यूनिक द स्पा सेंटर से संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवक और मैनेजर पकड़े गए थे। स्पा सेंटर में मिली युवतियों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है। उनके धारा 164 के तहत बयान दर्ज कर छोड़ा जाएगा।