कोटा: ग्राम पंचायत पहाड़ बछाली में नशे के विरुद्ध महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
Kota, Bilaspur | Aug 16, 2025 बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ बछाली में नशे के विरुद्ध ग्रामीण महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर बेलगहना पुलिस की उपस्थिति में गांव की महिलाओं ने रैली निकाल कर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।