कोटा: रतनपुर करैहापारा में अज्ञात चोरों का आतंक, घर से सोने-चांदी के जेवर व दस्तावेज चोरी, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी
Kota, Bilaspur | Aug 15, 2025 गुरुवार की रात रतनपुर करैहापारा में रामअवतार सूर्यवंशी के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।घर से कई तोला सोने चांदी की बहुमूल्य आभूषण सहित तीन नग मोबाइल फोन, शैक्षणिक प्रमाण पत्र ,बैंक पासबुक ,एफडी रसीद व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।