प्रतापगढ़: कोहडौर इलाके के सुमहा गांव में जलभराव, ग्रामीणों का आवागमन बाधित, रास्ता न होने के कारण परेशान, DM से मदद की मांग
कोहड़ौर इलाके के सुमहा ग्राम सभा मे पिछले 24 घन्टे की बारिश की वजह से गांव में बाढ़ जैसे हालात है। लोगो के घरों में।पानी घुस गया है। ग्रामीणों की माने तो बाज़ार जाने के लिए भी उनके पास कोई रास्ता नही है। जिस बाग के रास्ते से लोग बाज़ार जाते थे वहां पानी भर गया है। गांव के लोगो ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है।