प्रतापगढ़: पट्टी: महुली के सुशीला देवी काॅन्वेंट स्कूल के सामने नाला टूटने से स्कूल का रास्ता बंद, प्रिंसिपल ने वीडियो जारी किया
महुली के सुशीला देवी काॅन्वेंट स्कूल के सामने का नाला टूट जाने से स्कूल का रास्ता बंद हो गया है। स्कूल के प्रिंसिपल अनुपम त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर प्रशासन की लापरवाही उजागर की, कहा कि इस नाले में क्षमता से अधिक पानी जोड़ दिया गया जिस कारण नाला टूटने से स्कूल के सामने का रास्ता और स्कूल के अंदर जाने का मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।