प्रतापगढ़ जिले में हो रही तेज बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया। जिसकी वजह से स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। और कई ट्रेनें लेट लतीफ चल रही हैं। जिसकी वजह से जिले से गुजरने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।