प्रतापगढ़: 28 घंटे बाद सई नदी के मुहाने पर मिला जरियारी गांव के नाले में डूबे ट्रक ड्राइवर का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जरियारी. गांव निवासी अरबाज उम्र 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद अंसार ट्रक ड्राइवर है। 28 घंटे बाद उसका शव सई नदी के मुहाने एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। शनिवार को वह अपने पांच साथियों के साथ इमलीडाड गांव के राजस्व ग्राम सिंहहुआ में नाले में मछली पकड़ने गया था। नहाने के लिए नाले पर बने पुल से कूद गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में जाकर डूब गया।