प्रतापगढ़: देल्हूपुर के भुलई पंडित का पुरवा गांव में दबंग कर रहे पुस्तैनी जमीन पर कब्जा, विरोध पर पीटा, एसपी से की शिकायत
देल्हूपुर के भुलई पंडित का पुरवा निवासी राम किशोर विश्वकर्मा की पत्नी औऱ परिवार वालो ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की पड़ोस के रहने वाले जितेंद्र धोबी अपने परिवार वालो के साथ पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से छप्पर और घर मे तोड़फोड़ किया। विरोध करने पर डंडा और कुल्हाड़ी लेकर घर के सदस्यों को मारा पीटा।