गरोठ: आंधी का कहर: गरोठ-भानपुरा मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, आधा किमी जाम; 4 दिन मौसम अलर्ट
गरोठ शनिवार रात आई तेज आंधी और धूलभरी हवाओं ने गरोठ-भानपुरा मार्ग पर जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवा के कारण एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना के चलते भानपुरा नगर में लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।