उधम सिंह नगर के सितारगंज में विजिलेंस कार्रवाई के बाद उत्पन्न विवाद का लंबी वार्ता के बाद समाधान हो गया। करीब 24 घंटे तक तहसील परिसर में बंधक बनी विजिलेंस टीम को सकुशल रिहा कर दिया गया। वहीं विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत के आरोप में पकड़े गए दोनों तहसील कर्मचारियों को भी फिलहाल तहसील प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि कलेक्शन प्रक्रिया मैन्युअल होने से जुड़े तथ्यों से विजिलेंस टीम को अवगत कराया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच विजिलेंस विभाग अपने स्तर पर जारी रखेगा और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। यह मामला राज्य में पहली बार सामने आया है, जब विजिलेंस कार्रवाई के दौरान टीम को लंबे समय तक तहसील परिसर में रोके रखा गया।
#Sitarganj #UdhamSinghNagar #Vigilance #BreakingNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Tehsil #RevenueDepartment #GovernmentEmployees #LatestNews #HindiNews #Police #Administration #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #NewsReel #IndiaNews #ViralNews #Reels #LiveNews