हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने राजपुरा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई स्थानों पर कीचड़, गंदगी और अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं, जिससे निराश्रित गोवंश को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि गौशाला हमारी संस्कृति, आस्था और संवेदनशीलता का प्रतीक है और यहां गोवंश के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई, जल निकासी, चिकित्सकीय सुविधाओं और गोवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गौसेवा केवल नारों से नहीं बल्कि जिम्मेदारी निभाने से होती है और गोवंश की सुरक्षा व सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
#Haldwani #Rajpura #Gaushala #SumitHridayesh #CowShelter #GauSeva #NagarNigam #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #CivicIssues #PublicInterest #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #NewsReel #Reels #IndiaNews #CowProtection