बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की वर्चुअल बैठक, DM कार्यालय कक्ष से जुड़े
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की वर्चुअल बैठक मंगलवार की दोपहर 12:00 आयोजित की गई. इस दौरान कार्यालय कक्ष से डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. इस मौके पर डीएम ने कहा कि आज की बैठक में पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, योजना एवं विकास विभाग, उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग आदि की बिंदुबार समीक्षा की गई.