बेगूसराय: भिखनचक पंचायत में ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बछवारा थाना क्षेत्र के भीखनचक पंचायत में ठनका की चपेट में आने से सोमवार की शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह 7:00 बजे सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक सुरेश सदा अपने खेत गेंहू का बोझा जमा करने गए थे. इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है.