हमीरपुर: मुख्यालय में भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने पत्रकार वार्ता में इंडिया गठबंधन पर बोला हमला
कांग्रेस भ्रष्टाचार और घोटालों की जननी है। जिसके विरुद्ध भाजपा जनजागरण के जरिए देश में हुए घोटालों को उजागर करेगी। भ्रष्टाचार में फंसे नेता एकजुट होकर रामलीला मैदान में रैली किए थे। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है।