हमीरपुर: आयुक्त व डीआईजी ने गल्ला मंडी का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का लिया जायजा
मंगलवार को अपराह्न 2 बजे चित्रकूट धाम मंडल बांदा के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अभय कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए नवीन गल्ला मंडी में बनने वाले स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों के रवाना होने वाले स्थान के साथ पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्था से दोनों अधिकारी संतुष्ट नजर आए और साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश, छाया आदि के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश।