गुरारू: बरमा गांव के निवासी ने 8 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया, मामला दर्ज
Guraru, Gaya | Nov 3, 2026 थाना क्षेत्र के बरमा गांव निवासी राजाराम पासवान ने थाना में आवेदन देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदक ने बताया है कि ग्राम प्राणपुर, पोस्ट सोलरा, थाना परैया निवासी रामनारायण पासवान, उसके पुत्र रंजीत पासवान और दूसरे पुत्र अरविन्द पासवान ने 25 अप्रैल 2025 को कर्ज के रूप में 8 लाख रुपये लिए थे।