कोरबा: कोरबा के मुड़ापार में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत, टंकी में मिला शव; संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
Korba, Korba | Sep 11, 2026 कोरबा के मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में मैनेजर की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पेट्रोल मिश्रित पानी से भरी सिंटेक्स टंकी में ओमप्रकाश यादव का शव मिलने के बाद अब पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।7 सितंबर की शाम ओमप्रकाश की तबीयत बिगड़ने की सूचना उनके बेटे करण को मिली।