सूरजपुर: सूरजपुर में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने जिले के 60 विवेचकों को दिए हाईटेक स्मार्ट मोबाइल
60 विवेचकों को मिले हाईटेक स्मार्ट मोबाइल सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने जिले के 60 विवेचकों को हाईटेक स्मार्ट मोबाइल वितरित किए। आधुनिक तकनीक से विवेचना को मजबूत करने के साथ ई-साक्ष्य ऐप के जरिए डिजिटल साक्ष्य जुटाने पर जोर दिया गया। एसपी ने विवेचकों को नवीन आपराधिक कानूनों के तहत गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विवेचना के निर्देश दिए।