श्योपुर: बीएड कॉलेजों में धांधली को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिला कलेक्टे्रट पर गुरूवार को दोपहर 3 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलेभर में संचालित बीएड काॅलेजो में चल रही धांधली एवं व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार शैलेन्द्र देव सिंह सेंगर को ज्ञापन सौपा है।