श्योपुर: ग्राम दांरतदा में लाइट फीडर चलाने की बात पर मारपीट, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दांतरदा में लाइनमेन से लाइट फीटर चलाने की बात को लेकर बुधवार की शाम 5 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ गुरूवार की सुबह 10 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी गुरूवार को दोपहर 12 बजे दी है।