श्योपुर: मोगिया गैंग का एक और इनामी बदमाश गिरफ्तार, मानपुर पुलिस को मिली सफलता, चोरियां भी कबूली
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले मोगिया गैंग के एक और इनामी बदमाश को गुरूवार को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं, जिसने पूछताछ में कई चोरियों की वारदात में शामिल होना कबूला है। इसके साथ ही पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।