श्योपुर: कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से चर्चा की और सफाई के निर्देश दिए
श्योपुर। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने गुरूवार को दोपहर 2 बजे अचानक जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया हैं, जिन्होंने सबसे पहले ओपीड़ी में पहुंचकर चिकित्सकों द्वारा मरीजों के परामर्श का जायजा लिया, इसके बाद उन्होंने इर्मजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया जहां चिकित्सकों से चर्चा कर हिदायत दी कि आने वाले हर मरीज को त्वरित और उचित उपचार प्रदान किया जाये।