श्योपुर: श्योपुर जिले में दो राहगीरों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये, प्रदेशभर में श्योपुर बना पहला जिला
श्योपुर। देशभर में सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं गम्भीर रूप से घायलो को त्वरित उपचार कराने की मंशा को लेकर शुरू की गई राहवीर योजना में प्रदेश में पहला जिला श्योपुर बन गया है, जहां दो राहवीरो का चयन गुरूवार को दोपहर 3 बजे किया गया है जिन्होंने सड़क दुर्घटना में दो घायलो को गोल्डन आॅवर में जिला अस्पताल पहंुचाकर उपचार शुरू कराया था।