गुरूर: NH-30 पुरूर में हार्डवेयर संचालक से अश्लील गाली-गलौज और मारपीट, ट्रक कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
Gurur, Balod | Apr 22, 2026 दुकान संचालक शैलेंद्र सिंह सोरी ने पुलिस को बताया कि कन्डेक्टर ने अपना नाम इशांक साहू ग्राम मोहलई (बालोद) का निवासी बताया था। गजेन्द्र विश्वकर्मा के साथ विनम्रता पूर्वक वाहन को हटाने के लिए अपील की तो इशांक साहू आक्रोशित होकर अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने हाथ मे पहने कड़े तथा हाथ मुक्का से मारपीट की। मारपीट करने से दुकान संचालक को सिर, पैर मे चोट आया है।