बिसौली: शेखूपुरा गांव में बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़ा युवक, अचानक करंट आने से झुलसकर नीचे गिरा, लाइनमैन पर आरोप
Bisauli, Budaun | Aug 18, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुरा गांव में बिजली की लाइन खराब हो गई थी। जिसको ठीक करने के लिए मंगलवार को 4:00 करीब खंभे पर चढ़कर काम कर रहे युवक को करंट लग गया और वह झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया घायल के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के ही लाइनमैन रामसेवक ने बिजली ठीक कराने के लिए गांव निवासी शैलेंद्र को सत्येंद्र लाइनमैन से शटडाउन लिया था।