पनागर: ओएफके फैक्ट्री में हादसा: प्रेस मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल
खमारिया (ओएफके) में शनिवार सुबह कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणी के ए-4 सेक्शन में प्रेस मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी तेजभान का हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उनके हाथ की एक अंगुली कट गई। हादसे के बाद घायल कर्मचारी को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। त्योहारों के सीजन के चलते इन दिनों अधिक