आज़मगढ़: विद्यालय कीमान्यता दिलाने केनाम पररिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शनटीम ने छापेमारी करएडीबेसिक के लिपिक को गिरफ़्तार किया
जनपद आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता दिलाने के लिए एक लाख की रिश्वत लेने वाले एडी बेसिक कार्यालय में तैनात लिपिक मनोज कुमार श्रीवास्तव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव को दो लोक सेवक के सामने से रिश्वती नोट के साथ गिरफ्तार किया गया, इस मामले में इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही।