आज़मगढ़: ग्रामीण न्यायालय के गठन के विरोध में दीवानी कोर्ट के उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी गेट पर वकीलों ने दिया धरना, की गई नारेबाजी
ग्रामीण न्यायालय के गठन के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को लगातार 19वें दिन भी जारी रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं ने सोमवार को दीवानी न्यायालय के उत्तरी, पूर्वी तथा दक्षिणी गेट पर धरना दिया। इससे पूर्व दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक संघ के हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने की।