मुज़फ्फरनगर: अहलावत हार्ट केयर सेंटर में दवा भुगतान को लेकर महिला और फार्मेसी संचालक के बीच भिड़ंत, अभद्रता के आरोप से मचा हंगामा
मुजफ्फरनगर के अहलावत हार्ट केयर सेंटर में दवा के भुगतान को लेकर महिला तीमारदार और फार्मेसी संचालक के बीच विवाद हो गया। महिला ने संचालक पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला का दावा है कि करीब 830 रुपये की दवा का भुगतान किया गया था और CCTV से सच्चाई सामने आ सकती है। मौके पर लोगों ने मामला शांत कराया। महिला पक्ष ने कार्रवाई की मांग की है