करछना: बरदहा गांव के सामने डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, वीडियो वायरल होने के बाद हुई पहचान
करछना क्षेत्र के बरदहा गांव के सामने बृहस्पतिवार शाम को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची पहचान न होने पर अज्ञात में शव पोस्टमार्टम भेज जांच में जुट गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद मृतक व्यक्ति की पहचान बस्तर गांव के मजरा हौजकटोरवा गांव निवासी शिवराज के रूप में हुआ