गिरिडीह: नवरात्र के मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री ने दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
नवरात्र के मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू शनिवार को 10 बजे से स्टेशन रोड समेत विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मंत्री सोनू शहर और मुफ्फसिल क्षेत्र के कई पूजा पंडालों पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना कर झारखंड सहित गिरिडीह वासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।